महाराष्ट्र टीइटी पेपरलीक मामला, महाराष्ट्र एसटीएफ की हाजीपुर में रेड, तीन हिरासत में

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jul 02, 2026, 9:54:00 AM

राजधानी से सटे हाजीपुर से बड़ी खबर है। यहां महाराष्ट्र एसटीएफ ने छापेमारी की है। छापेमारी महाराष्ट्र टीइटी पेपरलीक मामले को लेकर हुई। मिली खबर के अनुसार महाराष्ट्र एसटीएफ की टीम हाजीपुर पहुंची, जहां उसने कचहरी रोड स्थित एक साइबर कैफे में काफी देर तक छापेमारी की। छापेमारी देर रात तक चली। पूरे मामले में कैफे के संचालक के साथ-साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

मिली खबर के अनुसार महाराष्ट्र टेट परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में महाराष्ट्र एसटीएफ की टीम ने हाजीपुर पहुंचकर कचहरी रोड स्थित क्विक डिजिटल साइबर कैफे में छापेमारी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह छापेमारी रात में लगभग एक बजे तक चली। छापेमारी के बाद एसटीएफ ने कैफे के संचालक सोनू कुमार के साथ-साथ तीन अन्य को हिरासत में ले लिया। मिली खबर के मुताबिक सोनू कुमार हाजीपुर में 2009 से ही साइबर कैफे को ऑपरेट करता रहा है। सोनू मूल रूप से वैशाली जिले के सहदेइ का निवासी बताया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि महाराष्ट्र टीइटी पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड विजेंद्र गुप्ता के साथ सोनू के संबंध है। वही यह जानकारी भी सामने आ रही है कि महाराष्ट्र एसटीएफ की टीम सोनू के छोटे भाई विकास की भी तलाश कर रही है। विकास के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि वह पटना में साइबर कैफे ऑपरेट करता है। 

वही इस छापेमारी के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि महाराष्ट्र एसटीएफ की टीम ने कई डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। जिसकी अब आगे जांच की जाएगी। हालांकि आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र एसटीएफ की टीम ने इस संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं दिया लेकिन उनका कहना था कि इस पूरे मामले को लेकर के आगे भी जांच चल रही है। बता दे कि महाराष्ट्र टीइटी की परीक्षा 28 जून को होनी थी लेकिन 24 घंटे पहले ही इसका पेपर लीक हो गया था। जिसके बाद महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल ने एग्जाम को रद्द कर दिया था। इस पेपर लीक मामले की तह तक पहुंचने के लिए महाराष्ट्र एसटीएफ की टीम कई राज्यों में छापेमारी कर रही है।