बिहार के हाजीपुर में पति-पत्नी और रिश्तों के भरोसे को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला देखने को मिला है। जिसने रिश्तों, भरोसे और परिवार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक पति ने अपनी पत्नी को पढ़ाने और नौकरी दिलाने के लिए अपनी पूरी जिंदगी दांव पर लगा दी। उसने जमीन और ब्लड तक बेचा। बीपीएससी शिक्षक बनाया, लेकिन नौकरी मिलने के बाद पत्नी उसे और 10 साल के बेटे को छोड़कर अपने सहयोगी शिक्षक के साथ रहने लगी। पति ने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद इलाके में काफी देर तक हंगामा होता रहा।
हाजीपुर में एक पति ने अपनी BPSC शिक्षिका पत्नी पर कॉलेज के पुराने प्रेमी के साथ रहने का आरोप लगाया है। मामला हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पति ने बताया कि साल 2013 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी की पढ़ाई जारी रखने के लिए उसने दिन-रात मजदूरी की। शहर में किराए पर कमरा लेकर रहता था, जिससे उसकी पत्नी पढ़ सके। आर्थिक तंगी के बावजूद पत्नी की पढ़ाई नहीं रुकने दी।
इसके लिए उसने अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी। उसने पत्नी के लिए ब्लड तक बेचने की बात कही। पत्नी का आरोप है कि ग्रेजुएशन और बीएड पूरा करने के बाद BPSC TRE-2 परीक्षा पास की और शिक्षिका बनी। नौकरी मिलने के बाद उसका व्यवहार बदल गया। अमन का आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान गुंजन की नजदीकियां उसके कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश जायसवाल से बढ़ गईं।
पति का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद उनकी पत्नी की एक महीने की ट्रेनिंग सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में हुई थी। इसी दौरान पत्नी के कॉलेज मित्र को भी शिक्षक की नौकरी मिली। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन ट्रेनिंग के दौरान उनकी नजदीकियां काफी बढ़ गईं और दोनों चोरी-छिपे मिलते थे और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई।
पति ने बताया कि जब वह सुपौल पहुंचे तो बेटे ने उन्हें बताया कि उनके जाने के बाद एक व्यक्ति घर आता था और कई दिनों तक रुकता था। इसके बाद उन्हें पत्नी और उसके कॉलेज मित्र के बीच संबंध होने का शक हुआ। पति का कहना है कि 23 मई को उसे शक होने पर वह हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस को बुलाया गया। हालांकि पुलिस पहुंचने से पहले ही आसपास के लोग और मकान मालिक वहां जुट गए थे। पत्नी और उसका पति अब एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते हैं। महिला ने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ रहेगी। पत्नी ने साफ तौर पर उनके साथ रहने से इनकार कर दिया और अपने कॉलेज मित्र के साथ रहने की बात कही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी ने उनसे अलग रहने के लिए उन पर झूठे आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।
इस पूरे मामले में सबसे भावुक पहलू 10 साल के बेटे की बातें हैं। बच्चे ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि घर आने वाले व्यक्ति को मां पहले दोस्त बताती थी, लेकिन बाहर वालों के सामने उसे ‘मामा’ कहने के लिए कहती थी। बच्चे ने आरोप लगाया कि जब उसने इस बात की जानकारी पिता को देने की बात कही तो मां ने उसकी पिटाई की। बच्चे का कहना है कि अब वह अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहता। बच्चे ने यह भी कहा कि अब वह अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहता है क्योंकि उसकी मां बहुत बुरी है। पति-पत्नी और रिश्तों के भरोसे को झकझोर देने वाले इस घटना को लेकर खूब चर्चा हो रही है।