हाजीपुर/वैशाली: बिहार सरकार में फ्रॉड मंत्री का भंडाफोड़ , लपेटे में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी , बिहार सरकार के मंत्री... उनकी पत्नी... और उनका मैनेजर... तीनों पर एक साथ गंभीर आरोप लगा है। आरोप है फ्लैट के नाम पर 30 लाख 70 हजार रुपये लेने का और आरोप लगाने वाला कोई और नहीं, बल्कि चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर की ही जनता है।
पीड़ित का नाम है राहुल कुमार। राहुल ने अपनी पत्नी तनुजा कुमारी के नाम पर हाजीपुर के जढ़ुआ में स्थित भवानी complex में कमरा नंबर 405 बुक किया था साल था 2025, महीना था मई।
पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने पूरा पैसा दे दिया एक-एक किस्त... कुल 30 लाख 70 हजार रुपये लेकिन पैसा लेने के बाद भी फ्लैट नहीं मिला ना रजिस्ट्री हुई, ना कब्जा मिला। राहुल का आरोप है कि जब वो पैसा मांगने या फ्लैट मांगने जाते थे, तो उन्हें सिर्फ टाल-मटोल किया जाता था। आज आओ, कल आओ, परसों आओ... मंत्री संजय सिंह, उनकी पत्नी अलका सिंह और मैनेजर नीरज कुमार... तीनों पर यही आरोप है कि वो पीड़ित को चक्कर लगवाते रहे।
थक-हार कर राहुल और उनकी पत्नी तनुजा कुमारी ने हाजीपुर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है कोर्ट में PHED मंत्री संजय सिंह, उनकी पत्नी अलका सिंह और मैनेजर नीरज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
राहुल ने बताया कि हमने 30 लाख 70 हजार दे दिया पत्नी के नाम पर फ्लैट बुक किया था। लेकिन आज तक फ्लैट नहीं दिया गया। हमको सिर्फ दौड़ाया गया अब हमको कोर्ट से ही न्याय चाहिए
अब सवाल यहाँ चिराग पासवान पर भी उठ रहा है क्योंकि हाजीपुर चिराग पासवान का संसदीय क्षेत्र है चिराग पासवान कहते हैं- बिहारी फर्स्ट, बिहार फर्स्ट।
पीड़ित पूछ रहा है कि अगर आपके ही मंत्री पर आपके ही संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ धोखाधड़ी का आरोप लग रहा है, तो फिर ये बिहारी फर्स्ट कहाँ है?
पीड़ित ने सीधे कहा है- या तो चिराग पासवान ने गलत मंत्री चुन लिया है, या फिर उनका एजेंडा ही गलत है। आपको बता दें कि ये मामला अब कोर्ट में है मंत्री संजय सिंह, उनकी पत्नी अलका सिंह और मैनेजर नीरज कुमार पर लगे ये आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं उनका पक्ष अभी आना बाकी है।
लेकिन एक बात तय है-30 लाख 70 हजार रुपये छोटी रकम नहीं होती ये किसी परिवार की पूरी जिंदगी की कमाई होती है और अगर किसी ने फ्लैट के नाम पर पैसा लेकर फ्लैट नहीं दिया, तो ये सिर्फ विवाद नहीं, बल्कि सीधे-सीधे विश्वासघात का मामला बनता है , क्योंकि पीड़ित राहुल ने पैसा देने का प्रूफ भी मीडिया को सामने दिखा चुका है।
अब देखना होगा कि इस मामले में मंत्री पक्ष क्या जवाब देता है, और हाजीपुर कोर्ट क्या फैसला सुनाता है।
हाजीपुर/वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट