वैशाली : बिहार के हाजीपुर में आज गंगा स्नान और नहाए खाए के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। इसी बीच अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हजारों महिला छठ व्रती के बीच छठ पूजा का सामग्री बांटे है। जिसमें सूप, नारियल, साड़ी और अनारस जैसी तमाम सामग्री के साथ महिलाओं को दिया गया है।
चिराग पासवान ने छठ पूजा के मौके पर पूरे बिहार वासियों को दी शुभकामना
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने छठ पूजा के मौके पर पूरे बिहार वासियों को छठ पूजा का शुभकामना दिया है। बिहार में क्या है छठ पूजा की महानता इसको लेकर पूरी बात बतायी। चिराग ने यह भी कहा कि जिस समय नहीं लोग जानते थे साइंटिफिक तरीके से की सूर्य ऊर्जा के स्रोत है उस समय से हमलोग सूरज देव को पूजा करते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि दुनिया के कोई ऐसा कोना नहीं है जहां पर छठ पूजा नहीं होती है।
वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट