सराय से लापता युवक का शव बरामद

वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के युवक को गोली मारकर लापता करने वाले मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लापता युवक टिंकू कुमार उर्फ विवेक कुमार का शव सराय थाना क्षेत्र के मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित लल्लू खान के पोखर से बरा

हाजीपुर/सराय : वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के युवक को गोली मारकर लापता करने वाले मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लापता युवक टिंकू कुमार उर्फ विवेक कुमार का शव सराय थाना क्षेत्र के मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित लल्लू खान के पोखर से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को पोखर में फेंक दिया गया था। घटनास्थल से पहले ही पुलिस को 3 खोखा बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन में जुट गई है। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट