संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश मिलने से सनसनी, परिजनों की हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

छातापुर थाना क्षेत्र के रानीपट्टी नहर के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छातापुर पंचायत के वार्ड-11 निवासी 35 सुलचन मुखिया के रूप में हुई है।

सुपौल : छातापुर थाना क्षेत्र के रानीपट्टी नहर के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छातापुर पंचायत के वार्ड-11 निवासी 35 सुलचन मुखिया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद त्रिवेणीगंज एसडीपीओ दिलीप कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। बताया गया कि घटना की छानबीन के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

सुलचन मुखिया का शव अर्धनग्न अवस्था में वहां पड़ा हुआ था

घटना की बाबत मृतक के परिजन ने बताया कि सुलचन मुखिया कल सुबह करीब 10 बजे घर से मजदूरी करने के लिए निकला था, जो देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। आज सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि नहरी किनारे एक शव पड़ा है। जब मौके पर लोग वहां पहुंचकर देखा तो सुलचन मुखिया का शव अर्धनग्न अवस्था में वहां पड़ा हुआ था। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गमछा से गला घोंटकर सुलचन मुखिया की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी है. छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

सुपौल से कुणाल कुमार की रिपोर्ट