सुपौल महावीर चौक पर छात्र हितों को लेकर कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मौजूद कांग्रेस युवा के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा से जब छात्रों और आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर पत्रकारों ने सवाल पूछने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, सवालों का जवाब देने के बजाय वे वहां से आगे बढ़ते नजर आए इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और छात्रों के बीच चर्चा का विषय बन गया कि जब छात्र हितों की बात हो रही थी, तब पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से परहेज क्यों किया गया।
हालांकि, लक्ष्मण कुमार झा की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगा।
सुपौल से कुणाल कुमार की रिपोर्ट