सीवान में एक बार फिर हजारों छात्र उतरे सड़कों पर, पुलिस भी अलर्ट

सीवान में एक बार फिर 25 जुलाई के प्रदर्शन को लेकर सियासी और छात्र संगठनों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला है। AISA के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला।

सीवान में एक बार फिर 25 जुलाई के प्रदर्शन को लेकर सियासी और छात्र संगठनों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला है। AISA के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने 25 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान फायरिंग और लाठीचार्ज का विरोध करते हुए सीवान एसपी को बर्खास्त करने की मांग की। 

आक्रोश मार्च की शुरुआत गोपालगंज मोड़ स्थित अंबेडकर पार्क से हुई। मार्च जेपी चौक होते हुए बबुनिया मोड़ पहुंचा और इसके बाद वापस अंबेडकर पार्क पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और नारे लगाते हुए नजर आए। 

वहीं मार्च को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट नजर आया। आक्रोश मार्च के साथ बड़ी संख्या में पुलिस जवान चलते दिखाई दिए। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती की गई थी। AISA कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उस प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से फायरिंग और लाठीचार्ज किया गया। 

इसी के विरोध में संगठन ने आक्रोश मार्च निकालकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और सीवान एसपी को बर्खास्त करने की मांग की।फिलहाल आक्रोश मार्च सभा में तब्दील हो गया है और अंबेडकर पार्क में प्रदर्शनकारी सभा कर रहे है।

सीवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट