पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

सीवान में शराब के खिलाफ लकड़ी नवीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक खंडहरनुमा मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने 346 लीटर अवैध विदेशी शराब को बरामद किया है।

सीवान में शराब के खिलाफ लकड़ी नवीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक खंडहरनुमा मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने 346 लीटर अवैध विदेशी शराब को बरामद किया है। वहीं शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया है। जब्त शराब की कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी जा रही है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के लखनौरा गांव में कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके के एक खंडहर मकान में शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान की तलाशी ली। 

तलाशी के दौरान अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। 

वहीं, मौके से फरार शराब माफिया और धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

सिवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट