सीवान कोर्ट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पेशी के बाद कोर्ट की कार्यवाही पूरी हो गई है। वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में लालू यादव आज सीवान के ACJM-1 कोर्ट में हाजिर हुए।
दरअसल, यह मामला दरौंदा थाना कांड संख्या 146/2011 से जुड़ा हुआ है। आज कोर्ट में आरोप गठन की प्रक्रिया के तहत लालू प्रसाद यादव को आरोपों का सारांश सुनाया गया। अब इस मामले में अगली प्रक्रिया के तहत अभियोजन पक्ष की ओर से गवाहों की गवाही कराई जाएगी।
बता दें कि सीवान कोर्ट में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पेशी को लेकर सुबह से ही राजनीतिक हलचल तेज रही। कोर्ट परिसर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप से जुड़े इस मामले में लालू प्रसाद यादव आज ACJM-1 के समक्ष पेश हुए।
कोर्ट में आज उन्हें आरोपों का सारांश सुनाया गया। अब मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाहों की गवाही होगी, जिसके बाद आगे की न्यायिक प्रक्रिया चलेगी।फिलहाल, आज की सुनवाई के बाद मामले में अगली कार्रवाई का इंतजार है।
सीवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट