सिवान : सिवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अहले सुबह करीब चार बजे मंडल कारा में जिला प्रशासन की टीम ने अचानक छापेमारी की। जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के निर्देश पर शुरू हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीओ आशुतोष गुप्ता और एसडीपीओ प्रांजल कुमार कर रहे थे। करीब साढ़े तीन घंटे तक जेल के अंदर सघन तलाशी अभियान चला।
बाद में DM और SP भी खुद मंडल कारा पहुंचे और छापेमारी में शामिल हुए
बाद में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी भी खुद मंडल कारा पहुंचे और छापेमारी में शामिल हुए। इस दौरान जेल के अलग-अलग वार्डों में जाकर जांच की गई। तलाशी के दौरान मोबाइल की बैटरी और घड़ी की स्ट्रिप बरामद होने की बात सामने आई है। हालांकि, जिलाधिकारी ने किसी आपत्तिजनक सामान की बरामदगी की पुष्टि नहीं की है।
सिवान मंडल कारा में अहले सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया
दरअसल, सिवान मंडल कारा में अहले सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ जेल परिसर में पहुंच गई। सुबह करीब 4 बजे शुरू हुई इस छापेमारी में एसडीओ आशुतोष गुप्ता और एसडीपीओ प्रांजल कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने जेल के अलग-अलग वार्डों की तलाशी ली।
जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी भी मंडल कारा के अंदर पहुंचे और खुद जांच-पड़ताल की
करीब साढ़े तीन घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी भी मंडल कारा के अंदर पहुंचे और खुद जांच-पड़ताल की। अधिकारियों ने वार्डों के अंदर जाकर सघन तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के बाद जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह रूटीन चेकिंग के तहत अचानक किया गया सरप्राइज विजिट था। इस दौरान हर वार्ड में जाकर जांच की गई। वहीं तलाशी के दौरान मोबाइल की बैटरी और घड़ी की स्ट्रिप मिलने की बात भी सामने आई।
सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट