संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार

सीवान जिले के गुठनी से बडी खबर है। यहां शनिवार को एक ट्रक की जांच में 63 लाख 84 हजार रुपये मूल्य का कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस को देखते ही ट्रक का चालक और खलासी वाहन छोड़ फरार हो गए।

सीवान: जिले के गुठनी से बडी खबर है। यहां शनिवार को एक ट्रक की जांच में 63 लाख 84 हजार रुपये मूल्य का कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस को देखते ही ट्रक का चालक और खलासी वाहन छोड़ फरार हो गए। अब पुलिस पूरे मामले की पडताल में जुटी हुई है।

मिली खबर के अनुसार सीवान जिले गुठनी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक से 63 लाख 84 हजार रुपये मूल्य का कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया। पुलिस को देखते ही ट्रक का चालक और खलासी वाहन छोड़ फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक और खलासी ट्रक से उतरकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान ट्रक से बड़ी मात्रा में कफ सिरप बरामद होने के बाद वाहन को जब्त कर पुलिस थाना लाई ।

सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद सिंह और रविशंकर सिंह भी थाना पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रक की जांच की गई। जांच में 190 पेटियों में कुल 28,500 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 63.84 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अब बरामद कफ सिरप से जुड़े दस्तावेजों, ट्रक मालिक और पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है। वहीं फरार चालक और खलासी की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।