दोस्ती पर दाग ! डूबने लगा दोस्त को छोडकर भागे अन्य

सीवान जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां दोस्ती के नाम पर कुछ युवकों ने ऐसे कार्य किये, जिससे दोस्ती पर दाग लगने की बात कही जा रही है। घटना मंगलवार की है।

सीवान जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां दोस्ती के नाम पर कुछ युवकों ने ऐसे कार्य किये, जिससे दोस्ती पर दाग लगने की बात कही जा रही है। घटना मंगलवार की है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी मैदान स्थित तालाब में चार युवक नहाने के लिए आये हुए थे। यह सभी आपस में दोस्त बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नहाने के क्रम में इनमें से एक युवक डूबने लगा। जिसके बाद वहां हडकंप मच गया। बताया जा रहा है कि डूबते हुए युवक को बचाने के बजाए, उसके साथ आये दोस्त वहां से फरार हो गए। तालाब में युवक के डूबने की खबर सामने आते ही पूरे इलाके में हडकंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड एकत्र हो गयी।

मिली खबर के अनुसार मचे हंगामें के बीच में ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि खबर लिखे जाने तक गोताखोरों की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। बडी संख्या में लोग वहां एकत्र हो चुके थे। अब इस बात की जानकारी एकत्र की जा रही है कि नहाने के दौरान डूबने वाला युवक और उसका साथ छोडकर भागने वाले युवक कहां के थे। 

सीवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट