सीवान में राजद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है। राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के जेपी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
बड़ी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे हुए थे। हाथों में तख्तियां और पुतला लिए कार्यकर्ता चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते नजर आए। राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि 2025 के चुनाव में राजद को हराने के लिए ज्ञानेश कुमार ने भूमिका निभाई और भाजपा के प्रवक्ता की तरह काम किया। बता दें कि राजद की ओर से यह कार्यक्रम बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किया गया। पार्टी ने SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण, चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग के फैसलों को लेकर अपनी आपत्तियां जताते हुए विरोध का ऐलान किया था।
सिवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट