अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर गांव में हुई महिला हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पत्नी की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की थी।

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर गांव में हुई महिला हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पत्नी की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 अगस्त को गांव निवासी मीना देवी (पति अजीत कुमार) का शव उसके ही घर में मिला था। घर में पति अजीत और दो छोटे बच्चे मौजूद थे। पति ने पुलिस को बताया था कि हत्या किसी अज्ञात अपराधी ने की है। मृतका के भाई अनिल के आवेदन पर खानपुर थाना में कांड संख्या 198/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और कॉल डिटेल से पता चला कि मृतका का पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम संबंध था और दोनों में लगातार बातचीत होती थी। इसकी जानकारी होने के बाद दिल्ली में फल की दुकान चलाने वाला पति अजीत पिछले 10 दिनों से गांव में ही रह रहा था। पुलिस का कहना है कि घटना की रात भी पत्नी उस युवक से फोन पर बात कर रही थी, जिससे गुस्से में आकर पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

खानपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बनी टीम ने आरोपी पति अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट