अपराध करने जा रहे अपराधी पुलिस के हत्थे चढे, दो गिरफ्तार, कई फरार

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jul 14, 2026, 9:20:00 AM

राज्य के समस्तीपुर जिले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। दरअसल पुलिस ने यहां वाहन चेकिंग के दौरान दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि इस क्रम में पांच अन्य फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी तब की, जब यह अपराध करने जा रहे थे और वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ गये। अब पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है और फरार होने वाले अपराधियों के बारे में भी जानकारी एकत्र कर रही है। इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाने की पुलिस ने रविवार को कोरबा महादेव चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान लगाया था। इसी दौरान दो वाहन को रोका गया। वाहन के जांच के क्रम में ही सारी तस्वीर साफ हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों विलेश कुमार उर्फ विलेश राय और पल्ल्व को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मजरहनी खरीदाबाद और मोहनपुर के रहने वाले हैं। इनके पास से एक रिवाल्वर, तीन जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियों और एक वैगनआर वाहन जब्त किया गया। 

इस बारे में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पूछताछ में विलेश राय ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ देसुआ रैक प्वाइंट पर आपराधिक घटना करने गया था। इसी क्रम में वह पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया। अपने साथियों के साथ पुलिस के द्वारा की जा रही कार्रवाई को देखकर पांच अन्य अपराधी भाग निकलने में सफल हो गए। अब इन फरार की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

मिली खबर के अनुसार विलेश राय हत्या के एक पुराने में मामले में भी वांछित था। अब पुलिस इन दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इन आरोपियों पर मुफस्सिल थाना कांड संख्या 300/26 के तहत शस्त्र अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

समस्तीपुर से संतोष ठाकुर की रिपोर्ट