अपराधियों का बेखौफ आतंक, होटल संचालक को पहले पीटा फिर मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर जिले में अपराधियों के बेखौफ होने का एक और मामला सामने आया है। सरायरंजन थाना क्षेत्र के एसएच-88 स्थित रायपुर किशनपुर के राजदरबार होटल में गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के बेखौफ होने का एक और मामला सामने आया है। सरायरंजन थाना क्षेत्र के एसएच-88 स्थित रायपुर किशनपुर के राजदरबार होटल में गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, होटल में सो रहे संचालक अभिनंदन यादव के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। इस हमले में अभिनंदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। 

DSP ने कहा- आरोपियों की पहचान हो गई है जल्द ही गिरफ्तारी होगी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है

बताया जा रहा है कि फुटेज में घटना से जुड़े दृश्य कैद हुए हैं। गौरतलब है कि सरायरंजन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी का विधानसभा क्षेत्र है। ऐसे में इस इलाके में हुई गोलीबारी की घटना ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों की पहचान हो गई है जल्द ही गिरफ्तारी होगी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।