सहरसा नगर निगम में शुक्रवार को अचानक तब चहलकदमी बढ गयी, जब पटना से पहुंची एक फ्लाइंग स्क्वायड की टीम कार्यालय में पहुंची और अपनी जांच को शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सहरसा नगर निगम कार्यालय से जुड़े एक मामले की जांच के लिए पटना से चार सदस्यीय फ्लाइंग स्क्वायड की टीम और सहरसा के वरीय अधिकारियों की टीम नगर निगम कार्यालय पहुंची। टीम ने योजना से संबंधित मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, जांच के लिए पहुंची टीम में एडीएम निशांत कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी -2 कमलेश्वर प्रसाद सिंह और सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांस तिवारी समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों की टीम ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर योजना से जुड़े दस्तावेजों और संबंधित मामलों की जानकारी जुटाई।
टीम द्वारा मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों के नगर निगम कार्यालय पहुंचने के बाद संबंधित विभाग में भी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल जांच के दौरान किन बिंदुओं पर जानकारी जुटाई गई और आगे क्या कार्रवाई होगी, इसे लेकर अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट