मोदी के नेतृत्व में विकास व सुशासन की नीतियों को मिल रहा जनसमर्थन, उपचुनाव में जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह

असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के उपचुनावों में भाजपा एवं एनडीए प्रत्याशियों की जीत पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सहरसा : असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के उपचुनावों में भाजपा एवं एनडीए प्रत्याशियों की जीत पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाते हैं। 

राजीव रंजन साह ने कहा- लोकतंत्र में जनता का समर्थन किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी पूंजी है

राजीव रंजन साह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का समर्थन किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी पूंजी है। भाजपा एवं एनडीए की जीत संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। इन परिणामों से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने वाली नीतियों से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। जनता का समर्थन इस संकल्प को और मजबूती प्रदान करता है। 

साह ने कहा- चुनाव परिणाम विपक्षी दलों के लिए भी आत्ममंथन का अवसर हैं

साह ने कहा कि चुनाव परिणाम विपक्षी दलों के लिए भी आत्ममंथन का अवसर हैं। लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और सभी राजनीतिक दलों को अपने कार्यों, नीतियों तथा जनसरोकारों के आधार पर जनता का विश्वास अर्जित करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा एवं एनडीए जनसेवा, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य देश की प्रगति और करोड़ों नागरिकों की आकांक्षाओं से जुड़ा अभियान है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट