सहरसा : सहरसा से खबर है, जहां टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में कार्यरत सफाईकर्मियों ने पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाया है। दशहरा का त्योहार नजदीक है, लेकिन वेतन नहीं मिलने से मजदूरों के सामने परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की जरूरतें पूरी करने की समस्या खड़ी हो गई है।
वे बकाया वेतन के भुगतान के लिए कभी संबंधित एजेंसी तो कभी कॉलेज प्रबंधन के चक्कर लगा रहे हैं - मजदूर
मजदूरों का कहना है कि वे बकाया वेतन के भुगतान के लिए कभी संबंधित एजेंसी तो कभी कॉलेज प्रबंधन के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। कुछ सफाईकर्मियों ने ड्यूटी से हटाए जाने का भी आरोप लगाया है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों के भीतर उनका बकाया वेतन नहीं दिया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि कॉलेज प्रबंधन और संबंधित एजेंसी मजदूरों की समस्याओं को लेकर कब तक ठोस कदम उठाती है।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट