दुर्गा पूजा से पहले मेंटेनेंस कार्य, 3 फीडरों की बिजली आपूर्ति 4 घंटे रहेगी बाधित

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा लाइन मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।

सहरसा : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा लाइन मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके कारण चार अक्टूबर 2026 यानी रविवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक टाउन-1, टाउन-2 और डीबी रोड फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

कई जगहों पर बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मेंटेनेंस कार्य के दौरान टाउन-1 फीडर के तहत शंकर चौक, दहलान चौक, महावीर चौक, कपड़ा पट्टी, बंगाली बाजार, शारदा नगर, बटराहा, चांदनी चौक, मारूफगंज एवं सब्जी मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं टाउन-2 फीडर से जुड़े पूरब बाजार, प्रशांत सिनेमा, मीरा सिनेमा, राइस मिल कैंपस एवं कायस्थ टोला सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं से लाइन मेंटेनेंस कार्य के दौरान विभाग को सहयोग प्रदान करने की अपील की है

इसी तरह डीबी रोड फीडर के तहत थाना चौक, दुर्गा मंदिर, पोस्ट ऑफिस, जिला परिषद, थाना एवं वीर कुंवर सिंह चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता सहरसा ने संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत कार्य पहले ही पूरा कर लें। उन्होंने उपभोक्ताओं से लाइन मेंटेनेंस कार्य के दौरान विभाग को सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट