सहरसा में कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। शहर के डीबी रोड स्थित रैनबो रिसोर्ट में आयोजित समारोह में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विधि-विधान के साथ भगवान श्री बलभद्र-सहस्त्रार्जुन की पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों का पाग, चादर, बुके और प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। इसके बाद समाज के बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद समेत समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने समाज की एकता और वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर भी अपनी बात रखी।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट