सहरसा : सहरसा आगमन पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का गंडोल चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार जीशू के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। उपेंद्र कुशवाहा सौरबाजार प्रखंड के समदा पहुंचकर पार्टी के समर्पित नेता स्वर्गीय बिंदेश्वरी मेहता के परिजनों से मुलाकात करेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और संगठन के प्रति एकजुटता देखने को मिली
गंडोल चौक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रौशन पाठक, प्रदेश महासचिव प्रणव प्रताप राघव, चंदन बागची, लोकेश सिंह, बैजनाथ कुमार विमल, चूड़ामणि झा, मज़हरउद्दीन खान बबलू और मकेश्वर कुंवर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और संगठन के प्रति एकजुटता देखने को मिली। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनसरोकार के मुद्दों को लेकर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट