दीवाली पर भारत-पाकिस्तान महामुकबला, टॉस जीत टीम इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
8 नवंबर 2026, 10:40 AM
सहरसा : सहरसा में दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर विद्युत विभाग ने विशेष तैयारी की है। पर्व के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए विद्युत उपकेंद्रों, ट्रांसफॉर्मरों और बिजली लाइनों का निरीक्षण एवं रखरखाव कराया जा रहा है।
पर्व के दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट रहेंगे - विद्युत कार्यपालक अभियंता इंजीनियर अमित कुमार
विद्युत कार्यपालक अभियंता इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए फ्यूज कॉल सेंटर और कंट्रोल रूम सक्रिय रहेंगे। बिजली संबंधी शिकायत के लिए उपभोक्ता 06478-222364, कंट्रोल रूम नंबर 9264456421 और टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट