NSS द्वारा स्वच्छता से संबंधितत शपथ समारोह, सेमिनार व सर्टिफिकेट का वितरण

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आज समापन पूरी भव्यता के साथ हुआ।

सहरसा : राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आज समापन पूरी भव्यता के साथ हुआ। गुरुवार को अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, स्वच्छता से सम्बन्धित शपथ समारोह और सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय से आए हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि आज हमें स्वस्थ और प्रसन्न रहने के लिए स्वच्छता को अपनाने की नितांत जरूरी है। 

'स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ आज हमें नशा को भी दूर भगाना है'

उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ आज हमें नशा को भी दूर भगाना है।  इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में संदेश जाता है कि हमें स्वस्थ देश  बनाने के लिए क्या करना है। प्रधानाचार्य डॉ. अनंत कुमार सिंह ने कहा कि मैं धन्यवाद देता हूं। राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी सदस्यों को जिन्होंने छह दिनों से चल रहे इस तरह के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ आर्य सिन्धु ने कहा भारत कि युवा एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लागू  स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में हमारे महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने लगातार छह दिनों तक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

इस कार्यक्रम में कई लोग मौजूद थे

इसके अंतर्गत उन्होंने 21 से 26 तक स्वच्छता रैली, अध्ययनकक्ष, खेल मैदान एवं महाविद्यालय परिसर की सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, नुक्कड़ नाटक, गोद लिए हुए ग्राम की सफाई, जल निकायों की सफाई, महान विभूतियों की मूर्ति की साफ़- सफाई दीवार चित्रण, आसपास के पर्यटक स्थल की सफाई, स्वच्छता प्लेज अनुपयोगी चीजों से कला व पलोग रन आदि महत्वपूर्ण  कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम में डॉ. कपिलदेव कुमार पासवान, डॉ. कुमारी सीमा, डॉ. रंजय कुमार सिंह, डॉ. खुशबू कुमारी, डॉ. ज्योति कुमारी, डॉ. लीना कुमारी, डॉ. रामनरेश पासवान, डॉ. धर्मव्रत चौधरी, डॉ. मनोज विद्यासागर, डॉ. चांदनी कुमारी, डॉ. सुभाष कुमार, डॉ. प्रनुति, डॉ. अभय नाथ पाठक, छोटी कुमारी, शिवम कुमार, कुंदन राज, सुहानी कुमारी, गुलशन कुमार, अंबर राज , कुमार सिंह, पिंटू कुमार, परिधि पराशर, अनुपम कुमारी, सोनी कुमारी, निक्की कुमारी, चांदनी कुमारी, अनुपम कुमारी, अनुपम कुमारी, सोनी कुमारी, निक्की कुमारी व चांदनी कुमारी सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट