भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा के सभी पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पटुआहा में भाजपा जिला अध्यक्ष सजन शर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त मोर्चा एवं सहरसा विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा के सभी पदाधिकारी प्रकोष्ठ के संयोजक सह संयोजक समेत कार्यकर्ताओं की बैठक की।

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पटुआहा में भाजपा जिला अध्यक्ष सजन शर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त मोर्चा एवं सहरसा विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा के सभी पदाधिकारी प्रकोष्ठ के संयोजक सह संयोजक सहीत 200 कार्यकर्ताओं की बैठक दो सत्र में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि संभाग संघटक अनंत नारायण मिश्रा  मेयर प्रिया उपस्थित थी। 

अनंत नारायण मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुऎ भाजपा के सभी 7 मोर्चा के जिला पदाधिकारियों को संबोधित किया और कहा कि भारत सरकर के विभिन्न योजनाओं एवं बिहार सरकर के योजनाओं की पूर्ण जानकारी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में आम जनता को दें। जिससे आम जनता लाभान्वित हो सके। भाजपा जिला अध्यक्ष सजन शर्मा ने अंगवस्त्र पग माला से मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।

बैठक को संबोधित प्रिया ने संबोधित करते हुए सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री भैरवानंद झा ने किया। बैठक में जिला महामंत्री शिवभूषण सिंह अनमोल भगत, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन शाह, जिला मंत्री रंजना देवी, मुकेश मानस, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुगामनी देवी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध साह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेश पासवान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभू मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अबु बकर, मीडिया प्रभारी सुमित सिन्हा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अखिलेश कुमार बर्मा दिनेश यादव अपने सभी पदाधिकारी के साथ उपस्थित थे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट