1.72 करोड़ में हुआ 64 महायोगिनी मेले का डाक, 4 धाम यात्रा का मिलेगा अनुभव

सहरसा के पटेल मैदान में लगने वाले प्रसिद्ध रक्तकाली चौंसठ महायोगिनी मेले का डाक इस बार एक करोड़ 72 लाख रुपए में हुआ। समस्तीपुर के संवेदक संजय कुमार ने सबसे ऊंची बोली लगाकर लगातार दूसरी बार मेले का ठेका अपने नाम किया।

सहरसा : सहरसा के पटेल मैदान में लगने वाले प्रसिद्ध रक्तकाली चौंसठ महायोगिनी मेले का डाक इस बार एक करोड़ 72 लाख रुपए में हुआ। समस्तीपुर के संवेदक संजय कुमार ने सबसे ऊंची बोली लगाकर लगातार दूसरी बार मेले का ठेका अपने नाम किया। पिछले वर्ष मेले का डाक 96 लाख 51 हजार रुपए में हुआ था। इस बार छह संवेदकों ने डाक प्रक्रिया में हिस्सा लिया। 

जिला विकास भवन में DDC गौरव कुमार की अध्यक्षता में डाक की प्रक्रिया पूरी हुई

जिला विकास भवन में डीडीसी गौरव कुमार की अध्यक्षता में डाक की प्रक्रिया पूरी हुई। मेले का आयोजन एक दिसंबर से 15 जनवरी तक होगा। इस बार मेले में श्रद्धालुओं को चार धाम यात्रा का जीवंत अनुभव कराने की तैयारी की जा रही है। वहीं मौत का कुआं, आकर्षक झूले और मनोरंजन के कई साधन लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगे। 

मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे

मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पूरे मेला परिसर में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती रहेगी। वहीं दुकान, झूले और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के लिए संबंधित विभागों से एनओसी लेना अनिवार्य होगा।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट