राज्य की सम्राट चौधरी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। साथ ही बिहार प्रशासनिक सेवा के 44 अधिकारियों की भी नयी जिम्मेदारी दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार अब तक बिहार राज्य खाद्य एवं सैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक रहे सीनियर आइएएस सुनील कुमार अब वित्त विभाग में अंकेक्षण के डायरेक्टर होंगे। वही पूर्णिया के डीडीसी अंजनी कुमार अब वीबी-जी राम जी, ग्रामीण विकास विभाग के आयुक्त होंगे। अंजनी कुमार को इस पद पर पदस्थापित किए जाने के बाद अब तक इस पोस्ट को अतिरिक्त प्रभार में संभाल रही अनन्या सिंह इस पदभार से मुक्त हो जाएंगी। वही ग्रामीण कार्य विभाग के अपर सचिव अभय झा, अब बिहार राज्य खाद्य एवं सैनिक आपूर्ति निगम पटना के प्रबंध निदेशक होंगे।
वही बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की नयी जगह पर नियुक्ति की गयी है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे राकेश कुमार को पथ निर्माण विभाग का उप सचिव बनाया गया है। संतन कुमार सिंह अब लोक शिकायत निवारण सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,सहरसा के अपर समाहर्ता होंगे। नीरज कुमार सिंह शेखपुरा के बंदोबस्त पदाधिकारी होंगे। जबकि मनीष कुमार सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव होंगे। पदस्थापना के प्रतीक्षा में चल रहे अनिल कुमार, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के उप सचिव होंगे। जबकि अनिल कुमार सेकंड डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी होंगे। अविनाश कुणाल को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सारण का अपर समाहर्ता बनाया गया है।
अधिसूचना के अनुसार उप सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग अभिषेक कुमार को बनाया गया है। जबकि वंदना सिंह, कला एवं संस्कृति विभाग की उपसचिव होंगी। प्रभात कुमार मुंगेर के बंदोबस्त पदाअधिकारी होंगे। पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रही रितु रानी अब गोपालगंज की वरीय उप समाहर्ता होंगी। अविनाश कुमार को उपसचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बनाया गया है। जबकि प्रशांत कुमार, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासनिक पदाधिकारी होंगे। नवीन कुमार पांडे आपदा प्रबंधन, रोहतास के अपर समाहर्ता होंगे। अमनप्रीत सिंह आपदा प्रबंधन विभाग के उप सचिव होंगे। प्रीति सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग की उपसचिव होंगी। अनु कुमार मुजफ्फरपुर के वरीय उपसमाहर्ता होंगे। प्रियंका कौशिक को अपर समाहर्ता, विभागीय जांच औरंगाबाद बनाया गया है। रोहतास के वरीय उप समाहर्ता अमेत विक्रम बेनामी होंगे। जबकि डॉ राजकुमार सिंह जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जहानाबाद होंगे। निखिल कुमार सहरसा के वरिय उप समाहर्ता होंगे। शंकर शरण ओमी पूर्णिया के बंदोबस्त पदाधिकारी होंगे। बलबीर दास जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी गयाजी के अपर समाहर्ता होंगे। संदीप कुमार, जहानाबाद के बंदोबस्त पदाधिकारी होंगे। इनके पास अरवल के भी बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। सुपौल सदर के भूमि सुधार उपसमाहर्ता संजीत कुमार होंगे। गन्ना उद्योग विभाग के उप सचिव धीरेंद्र कुमार होंगे। अनुमंडलीय लोग शिकायत निवारण पदाधिकारी मोतिहारी सदर, अभिराम कुमार बनाए गए हैं। जबकि अनिल कुमार दास, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के उप सचिव होंगे। सादिक अख्तर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाअधिकारी, समस्तीपुर सदर होंगे। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाअधिकारी, मधुबनी सदर संजय कुमार होंगे। रिजवान फिरदौस को उपसचिव, खान एवं भूतत्व विभाग पटना बनाया गया है। राकेश गुप्ता ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव होंगे। सुमन प्रसाद शाह मुंगेर के अपर समाहर्ता सह अपर जिला पदाधिकारी होंगे। विजय कुमार पांडे शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव होंगे। सुभाष चंद्र मंडल गृह विभाग के संयुक्त सचिव होंगे।
इसी प्रकार अमित कुमार को लघु जल संसाधन विभाग पटना में उपसचिव बनाया गया है। राजीव रोशन, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाअधिकारी बेगूसराय होंगे। निधि राज, पश्चिम चंपारण के वरीय उप समाहर्ता होंगी। तरणिजा, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की उपसचिव होंगी। सत्यम सहाय मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव होंगे। मनीष कुमार वरीय उपसमाहर्ता, बक्सर होंगे। रामबाबू बैठा इंदिरा गांधी आयुर्वेद ज्ञान संस्थान के प्रशासनिक पदाधिकारी होंगे। जबकि पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे प्रमोद कुमार परिवहन विभाग के उप सचिव होंगे।
जारी अधिसूचना के अनुसार अब तक कटिहार के वरीय उप समाहर्ता रहे नैमिष कुमार अब मधुबनी, झंझारपुर के भूमि सुधार उप समाहर्ता होंगे। पटना के अपर समाहर्ता विभागीय जांच, पुष्पेश कुमार को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी खगडिया बनाया गया है। पटना के ही अपर समाहर्ता अपर जिला दंडाधिकारी कुमार ओमकेश्वर अब मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव होंगे। जल संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव अजय कुमार को सहरसा का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। इनके पास खगडिया के बंदोबस्त पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। मुंगेर के अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी मनोज कुमार सूचना प्रावैधिकी विभाग के उप सचिव होंगे।
हथुआ के अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार चंदन अब पथ निर्माण विभाग के उप सचिव होंगे। गोपालगंज के अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रोहित कुमार अब अपर समाहर्ता सह अपर जिलाधिकारी दंडाधिकारी दरभंगा होंगे। जहानाबाद के अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पर अधिकारी राजीव कुमार अब डीडीसी, पूर्णिया होंगे। मधेपुरा के वरीय उप समाहर्ता संतोष कुमार, गोपालगंज हथुआ के अनुमंडल पदाधिकारी होंगे। जबकि पटना की वरीय उप समाहर्ता पूजा कुमारी अब रोसड़ा, समस्तीपुर की अनुमंडल पदाधिकारी होंगी। अब तक समस्तीपुर रोसरा के अनुमंडल पदाधिकारी रहे संदीप कुमार अब बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना के उप सचिव होंगे।