SSP ने कहा- दुर्गा पूजा को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात, सोशल मीडिया पर भी नजर

दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां की हैं। पूजा पंडालों, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

पटना : दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां की हैं। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। पूजा पंडालों, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसकी जानकारी पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के शर्मा ने दी।

SSP कार्तिकेय के शर्मा ने कहा- यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी प्रबंध किए जा रहे हैं

एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न हो। पटना पुलिस सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक सूचनाओं पर भी सतत निगरानी रखेगी। शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर बॉन्ड डाउन की निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहन जांच अभियान भी चलाया जाएगा। पटना पुलिस ने आम नागरिकों से शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ पर्व मनाने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।