पीएमसीएच के प्रिंसिपल पर गिरी गाज, मंत्री के दौरे पर गायब थे प्रिंसिपल, पद से हटाये गये

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jun 25, 2026, 5:24:00 PM

पटना मेडिकल और कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर विभागीय गाज गिर गयी है। उन्हें प्रिंसिपल के पद से हटा दिया गया है। पीएमसीएच के प्राचार्य का अतिरिक्त पद का प्रभार डॉक्टर गीता सिन्हा को दिया गया है। ज्ञात हो कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यक्रम में नरेंद्र प्रताप सिंह गायब थे। मीडिया से बातें करते हुए खुद निशांत कुमार ने इस बात की जानकारी दी थी। खबर है कि जांच के दौरान यह सामने आया है कि कार्यालय अवधि में डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह अपने निजी क्लीनिक में उपस्थित थे।


खबर अपडेट हो रही है....