ईरान से बात करेंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, ईरान से करेंगे बातचीत, मिडिल ईस्ट पर हमले रोकने की कोशिश

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin एक अहम कूटनीतिक पहल करने जा रहे हैं। ईरान से जारी जंग के बीच पुतिन सीधे तेहरान से बातचीत करेंगे।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Mar 03, 2026, 6:58:00 PM

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin एक अहम कूटनीतिक पहल करने जा रहे हैं। ईरान से जारी जंग के बीच पुतिन सीधे तेहरान से बातचीत करेंगे। उनका मकसद है मिडिल ईस्ट देशों पर हो रहे हमलों को रोकना और क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करना।

इससे पहले पुतिन ने Mohammed bin Salman और Tamim bin Hamad Al Thani से फोन पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने मौजूदा संघर्ष के गंभीर परिणामों पर चिंता जताई और क्षेत्रीय स्थिरता की जरूरत पर जोर दिया। बातचीत के दौरान ऊर्जा सुरक्षा और खाड़ी देशों में बढ़ते हमलों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा।

क्रेमलिन के मुताबिक, पुतिन खाड़ी देशों की चिंताओं को सीधे तेहरान तक पहुंचाएंगे। रूस का कहना है कि वह कूटनीतिक प्रयासों के जरिए हालात को स्थिर करने की कोशिश करेगा, ताकि यह टकराव बड़े क्षेत्रीय युद्ध में तब्दील न हो।

हालिया घटनाक्रम में ईरान ने सऊदी अरब की तेल रिफाइनरी, यूएई के फुजैराह एनर्जी सेंटर और कतर के रस लाफान LNG फैसिलिटी को निशाना बनाया है। इन हमलों का असर सिर्फ खाड़ी देशों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वैश्विक ऊर्जा बाजार भी प्रभावित हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।

ऐसे में रूस की यह पहल काफी अहम मानी जा रही है। अगर पुतिन की बातचीत सफल रहती है, तो मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य टकराव को कूटनीति के जरिए रोका जा सकता है। दुनिया की नजर अब इस संभावित वार्ता पर टिकी है, जो क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए निर्णायक साबित हो सकती