प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा

पटना: प्राकृतिक स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नन्हें बच्चों ने कृष्ण रूप में आकर सबका मन मोहा।

विद्यार्थियों ने आकर्षक पेंटिंग बनाईं तथा प्रेम, धर्म, कर्तव्य और नैतिक मूल्यों से जुड़े प्रेरणादायक स्लोगन लिखे। बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों में प्रेम-सद्भाव, धार्मिक जागरूकता और संस्कारों के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

विद्यालय की प्राचार्या मौसमी मोहपात्रा सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में जागरूकता, रचनात्मकता और आध्यात्मिक मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

वहीं, उप प्राचार्या पूजा कुमारी ने कहा, धर्म मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति सदा विजय प्राप्त करता है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।