पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा बाजार में गणेश उत्सव के दौरान आयोजित मेले में गुरुवार देर रात फायरिंग से अफरातफरी मच गई। मेले में मगही गायक गुंजन सिंह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक युवक कार्यक्रम के बीच पहुंचा और अचानक कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद युवक मौके से फरार हो गया।
गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फायरिंग करने वाले युवक की पहचान और हथियार के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना से राजन की रिपोर्ट