पटना में अंशुल होम का लगातार 11वें वर्ष गणपति महोत्सव, कंपनी प्रमुख बोले-गणपति के आशीर्वाद से शून्य से शिखर तक पहुंची कंपनी

राजधानी पटना में अंशुल होम के द्वारा लगातार 11वें वर्ष गणपति महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। गणपति पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और सुख-समृद्धि की कामना की।

 राजधानी पटना में अंशुल होम के द्वारा लगातार 11वें वर्ष गणपति महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। गणपति पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और सुख-समृद्धि की कामना की।

अंशुल होम के प्रमुख राहुल कुमार सिंह ने कहा कि कंपनी की यात्रा में भगवान गणपति का आशीर्वाद हमेशा बना रहा है। उन्होंने कहा, “गणपति के आशीर्वाद से अंशुल होम शून्य से शिखर तक पहुंची है। यह आयोजन हमारे लिए केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार और समाज से जुड़ने का माध्यम भी है।

उन्होंने कहा कि अंशुल होम अपने व्यावसायिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी लगातार निर्वहन कर रही है। समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर सकारात्मक बदलाव में योगदान देना कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है।

कंपनी के डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। गणपति महोत्सव जैसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं और सामाजिक सौहार्द, भाईचारे तथा आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।  

उन्होंने कहा कि अंशुल होम भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी सक्रिय भागीदारी जारी रखेगी।गणपति महोत्सव के 11 वर्षों का यह सफर अंशुल होम की व्यावसायिक सफलता के साथ उसकी सामाजिक और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता की भी कहानी बयां करता है।

पटना से अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट