पटना जिले के मनेर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई। रिश्ते के ममेरा देवर और चार बच्चों के पिता के साथ तीन बच्चों की मां घर छोड़कर भाग गई। खबर सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने थाने में शिकायत दी है।
बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से रिश्ते के ममेरा देवर के संपर्क में थी। फिर मौका मिलते ही वह अपने तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने मनेर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
शिकायत के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी और लोकेशन ट्रेस करने लगी। तकनीकी जांच और लोकेशन के आधार पर पुलिस पंजाब के चंडीगढ़ में छापेमारी करने पहुंची। कार्रवाई के दौरान महिला को उसके तीन बच्चों के साथ बरामद कर लिया गया और मनेर लाया गया।
बताया जा रहा है कि पुलिस महिला को जब चंडीगढ़ से मनेर लेकर पहुंची तो तीन बच्चों की मां ने अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया है। वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती हैं, जो खुद चार बच्चों का पिता है। फ़िलहाल पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।