पटना : 10वीं परिणाम में गोल इंस्टीट्यूट का दमदार प्रदर्शन, प्री-फाउंडेशन छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास.

पटना : 10वीं परिणाम में गोल इंस्टीट्यूट का दमदार प्रदर्शन, प्री-फाउंडेशन छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास.

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Apr 17, 2026, 10:46:00 AM

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के ताजा घोषित नतीजों में इस वर्ष भी गोल इंस्टीट्यूट के प्री-फाउंडेशन कोर्स से जुड़े विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने एक बार फिर यह साबित किया है कि यह संस्थान न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अग्रणी है, बल्कि स्कूली स्तर पर मजबूत शैक्षणिक आधार तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

संस्थान के कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खास बात यह रही कि गणित और विज्ञान जैसे विषयों में कई विद्यार्थियों ने पूर्णांक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। इससे संस्थान की अकादमिक गुणवत्ता और मार्गदर्शन प्रणाली पर मुहर लगती है।

इस वर्ष शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सूची : 

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए गोल इंस्टीट्यूट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने कहा कि यह सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि अनुशासित अध्ययन, सही दिशा-निर्देशन और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर मजबूत नींव ही आगे चलकर NEET और JEE जैसी परीक्षाओं में सफलता सुनिश्चित करती है।

सहायक निदेशक रंजय सिंह ने भी छात्रों की उपलब्धि पर संतोष जताते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को मानसिक और शैक्षणिक रूप से प्रतियोगी माहौल के लिए तैयार करना है। उनका मानना है कि इस परिणाम ने प्री-फाउंडेशन कार्यक्रम की प्रभावशीलता को साबित कर दिया है।

वहीं, आरएंडडी प्रमुख आनंद वत्स ने बताया कि संस्थान में आधुनिक परीक्षा पैटर्न के अनुरूप अध्ययन सामग्री, नियमित परीक्षण और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की व्यवस्था की जाती है, जिससे छात्र शुरुआत से ही प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें।

अकादमिक हेड गौरव सिंह ने कहा कि कक्षा 10 का परिणाम छात्रों के भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने जोर दिया कि गोल इंस्टीट्यूट का मुख्य फोकस विद्यार्थियों की अवधारणाओं को मजबूत बनाना है, ताकि वे आगे की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

गौरतलब है कि गोल इंस्टीट्यूट पिछले 28 वर्षों से पूर्वी भारत में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है। प्री-फाउंडेशन प्रोग्राम के जरिए संस्थान छात्रों में अनुशासन, समय प्रबंधन और प्रतिस्पर्धात्मक सोच विकसित करने पर विशेष ध्यान देता है।