पटना, 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का शुक्रवार को राजधानी पटना में दिनभर व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री सुबह पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद गंगा जल सुरक्षा से संबंधित सेमिनार, आवासीय परियोजना के भूमि पूजन, प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा बैठक और क्रिटिकल केयर सेमिनार में भाग लेंगे।
ज्ञान भवन में पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सुबह 9:45 बजे लोक सेवक आवास से सड़क मार्ग द्वारा ज्ञान भवन के लिए रवाना हुए। सुबह 9:50 बजे ज्ञान भवन पहुंचकर पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिए।
गंगा जल सुरक्षा पर आयोजित सेमिनार में लेंगे हिस्सा
सुबह 11:35 बजे मुख्यमंत्री ज्ञान भवन से होटल चाणक्य के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:45 बजे होटल पहुंचकर जल संसाधन विभाग के अंतर्गत आयोजित 'गंगा जल सन्धि: बिहार की जल सुरक्षा' विषयक सेमिनार में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर 12:50 बजे लोक सेवक आवास के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1 बजे वहां पहुंचेंगे।
शिवाय ग्रीन सिटी परियोजना का करेंगे शुभारंभ
दोपहर बाद 4:10 बजे मुख्यमंत्री लोक सेवक आवास से खगौल-बिहटा रोड स्थित उसरी खुर्द शिवाला मोड़ के लिए रवाना होंगे। शाम 4:25 बजे पीलर नंबर 96, रामचरित्र राय पथ स्थित आवासीय परियोजना 'शिवाय ग्रीन सिटी' के शुभारंभ एवं भूमि पूजन समारोह में भाग लेंगे।
पटना साहिब गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा
शाम 4:35 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से पटना साहिब गुरुद्वारा के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5 बजे गुरुद्वारा पहुंचकर प्रकाश पर्व से संबंधित समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। बैठक में आयोजन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
होटल मौर्या में क्रिटिकल केयर सेमिनार में होंगे शामिल
शाम 6:10 बजे मुख्यमंत्री पटना साहिब गुरुद्वारा से होटल मौर्या के लिए रवाना होंगे। शाम 6:30 बजे होटल मौर्या पहुंचकर 'मेदांता सेमिनार ऑन क्रिटिकल केयर' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 7:20 बजे मुख्यमंत्री होटल मौर्या से लोक सेवक आवास के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 7:30 बजे आवास पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रमुख कार्यक्रम एक नजर में
समय कार्यक्रम एवं स्थान
सुबह 9:50 बजे पीएम किसान उत्सव दिवस, ज्ञान भवन
सुबह 11:45 बजे गंगा जल सुरक्षा सेमिनार, होटल चाणक्य
शाम 4:25 बजे शिवाय ग्रीन सिटी का शुभारंभ एवं भूमि पूजन, खगौल-बिहटा रोड
शाम 5:00 बजे प्रकाश पर्व की समीक्षा बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारा
शाम 6:30 बजे मेदांता क्रिटिकल केयर सेमिनार, होटल मौर्या
शाम 7:30 बजे लोक सेवक आवास वापसी
सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री, बिहार का दैनिक कार्यक्रम
दिनांक 30.10.2026 (शुक्रवार)
09.45 बजे पूर्वाह्न – लोक सेवक आवास से ज्ञान भवन, पटना के लिए प्रस्थान। – सड़क मार्ग द्वारा।
09.50 बजे पूर्वाह्न –ज्ञान भवन, पटना आगमन एवं पीएम किसान उत्सव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेना। – ज्ञान भवन, पटना।
11.35 बजे पूर्वाह्न – ज्ञान भवन, पटना से चाणक्य होटल, पटना के लिए प्रस्थान। – सड़क मार्ग द्वारा।
11.45 बजे पूर्वाह्न – चाणक्य होटल, पटना आगमन एवं जल संसाधन विभाग अंतर्गत "गंगा जल सन्धि: बिहार की जल सुरक्षा" विषय पर आयोजित सेमिनार कार्यक्रम में भाग लेना। – चाणक्य होटल, पटना।
12.50 बजे अपराह्न – कार्यक्रम स्थल से लोक सेवक आवास के लिए प्रस्थान। – सड़क मार्ग द्वारा।
01.00 बजे अपराह्न – लोक सेवक आवास आगमन।
04.10 बजे अपराह्न – लोक सेवक आवास से पीलर नं-96, रामचरित्र राय पथ, उसरी खुर्द शिवाला मोड़, खगौल, बिहटा रोड, पटना के लिए प्रस्थान। – सड़क मार्ग द्वारा।
04.25 बजे अपराह्न – पीलर नं-96, रामचरित्र राय पथ, उसरी खुर्द शिवाला मोड़, खगौल, बिहटा रोड, पटना आगमन एवं आवासीय परियोजना 'शिवाय ग्रीन सिटी' के शुभारंभ/भूमि पूजन समारोह में भाग लेना। – पीलर नं-96, रामचरित्र राय पथ, उसरी खुर्द शिवाला मोड़, खगौल, बिहटा रोड, पटना।
04.35 बजे अपराह्न – कार्यक्रम स्थल से गुरुद्वारा, पटना साहिब, पटना के लिए प्रस्थान। – सड़क मार्ग द्वारा।
05.00 बजे अपराह्न – गुरुद्वारा, पटना साहिब, पटना आगमन एवं प्रकाश पर्व से संबंधित समीक्षा बैठक में भाग लेना। – गुरुद्वारा, पटना साहिब, पटना।
06.10 बजे अपराह्न – गुरुद्वारा, पटना साहिब, पटना से होटल मौर्या, पटना के लिए प्रस्थान। – सड़क मार्ग द्वारा।
06.30 बजे अपराह्न – होटल मौर्या, पटना आगमन एवं मेदांता सेमिनार ऑन क्रिटिकल केयर कार्यक्रम में भाग लेना। – होटल मौर्या, पटना।
07.20 बजे अपराह्न – कार्यक्रम स्थल से लोक सेवक आवास के लिए प्रस्थान। – सड़क मार्ग द्वारा।
07.30 बजे अपराह्न – लोक सेवक आवास आगमन।