महावीर मंदिर ने बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरित किया अल्पाहार, मिठाई और सील बंद पानी का बोतल

महावीर मंदिर सेवामूलक कार्यों के लिए जाना जाता है। उसी क्रम में शनिवार को महावीर मंदिर, पटना जंक्शन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच अल्पाहार, मिठाई और सील बंद पानी का बोतल का वितरण किया गया।

पटना। महावीर मंदिर सेवामूलक कार्यों के लिए जाना जाता है। उसी क्रम में शनिवार को महावीर मंदिर, पटना जंक्शन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच अल्पाहार, मिठाई और सील बंद पानी का बोतल का वितरण किया गया। मुख्य रूप से राघोपुर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर हजारों बाढ़ पीड़ितों के (करीब तीन हजार) बीच अल्पाहार का पैकेट और  सील बंद पानी का बोतल का वितरण किया गया। 

अल्पाहार में खास्ता कचौड़ी, मिठाई और सीलबंद पानी का बोतल वितरित किया गया। महावीर मंदिर के द्वारा जहां एक ओर धार्मिक क्षेत्र में आयोध्या में राम रसोई, महावीर मंदिर में दरिद्र नारायण भोजन, सीतामढ़ी में सीता रसोई और गया में  पितृपक्ष मेला के दौरान विष्णु रसोई का आयोजन किया जाता है।

 दूसरी ओर स्वास्थ्य क्षेत्र में भी 10 अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें महावीर कैंसर संस्थान, महावीर वात्सल्य अस्पताल, महावीर आरोग्य अस्पताल, महावीर नेत्रालय आदि शामिल है।  वर्तमान समय में बाढ़ पीड़ितों के दर्द को देखकर श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने अल्पाहार वितरण कराने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर शनिवार को राघोपुर विधान सभा क्षेत्र के बिदुपुर प्रखंड के बाजितपुर भिंडा बाढ़ पीड़ित कैंप,चेचर घाट,खालसा घाट,खालसा घाट, मनियापुर, दीघा घाट, एलसीटी घाट, राघोपुर में नाव पर सवार सभी लोगों के बीच अल्पाहार एवं पेय जल बोतल का वितरण किया गया।

वहीं राघोपुर के सिक्स लेन पुल के नीचे, महादलित टोला आदि में भी अल्पाहार,पेय जल आदि का वितरण किया गया। मौके पर आरसी शेषाद्रि, अंजनी पांडेय, अनिमेश , पंकज कुमार, गोरखनाथ सिंह, सुरजीत मिश्रा समेत बाजितपुर सैदात पंचायत के मुखिया सुनील कुमार राय, सरपंच धर्मेंद्र चौरसिया, सुभाष कुमार सिंह सहित स्थानीय लोग मौजूद थे। अल्पाहार पाकर बाढ़ पीड़ितों में  खुशी देखी गई। अल्पाहार का पैकेट मिलने पर सभी लोग महावीर मंदिर की जय,बजरंगबली की जय का नारा लगाने लगे थे।

अनूप नारायण सिंह