राजधानी से हैरान कर देने वाली खबर है। यहां गोबर रखने के विवाद में एक व्यक्ति की जान चल गई। विवाद में हालात कुछ इस कदर बिगड़े की विवाद ने देखते ही देखते खूनी झड़प का रूप ले लिया। मामले में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है जबकि दोनों पक्षों को मिलाकर आधा दर्जन से घायल ज्यादा घायल हो गए हैं। इनमें एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मिली एक खबर के अनुसार राजधानी के धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर गांव में शुक्रवार को सड़क पर गोबर रखने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली खबर के अनुसार टुनटुन यादव और लालकेश्वर प्रसाद का मकान अगल-बगल में है। अपने मवेशियों के गोबर को टुनटुन यादव, लालकेश्वर प्रसाद के मकान के पास रखता था। बताया जा रहा है कि गोबर के रखने के कारण लालकेश्वर प्रसाद के मकान की दीवार गंदी हो जाती थी, नाली में भी गोबर जमा हो जाता था। मिली जानकारी के अनुसार इस बात को लेकर पहले भी इन दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। इसी मुद्दे को लेकर के शुक्रवार को भी विवाद हुआ और देखते ही देखते बाद में खूनी रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान लालकेश्वर प्रसाद के सिर पर लोहे के सरिये से वार किया गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लालकेश्वर प्रसाद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ लालकेश्वर प्रसाद के पुत्र समेत टुनटुन, उमेश, मनीष और अर्जुन समेत सात अन्य लोग घायल हो गए। इनमें टुनटुन प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है।
इधर मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी हरकत में आई और मौके पर पहुंच के जांच शुरू की। खबर के अनुसार लालकेश्वर प्रसाद के बेटे उमेश प्रसाद के बयान पर पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है मामले में एक आरोपी अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।