बिहार की ध्वस्त हुई क़ानून व्यवस्था, तेजस्वी का सरकार पर सीधा निशाना

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jul 13, 2026, 12:00:00 PM

राज्य के नेता प्रतिपक्ष और प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने ताजा बयान जारी कर राज्य सरकार पर सीधा निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। हर हरफ अपराध का बोलबाला है।

सोमवार को एक बयान जारी करते हुए तेजस्वी याद ने सम्राट सरकार पर सीधा हमला किया। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की क़ानून व्यवस्था बदहाल है। चारों तरफ हत्या, बलात्कार, अपहरण, लूट और चोरी की घटनाएं हो रही है लेकिन सरकार अपना जुर्म क़ुबूल करने को तैयार ही नहीं है। सरेआम छात्रों, युवाओं, व्यवसायियों, आम नागरिकों और महिलाओं की हत्या की जा रही है। पुलिस और अपराधियों का नापाक गठजोड़ बिहारवासियों के लिए नासूर बन चुका है। एनडीए नेताओं-पुलिस और माफ़ियाओं की संधि भ्रष्टाचार और शराब की तस्करी में व्यस्त और मस्त है। विधि व्यवस्था की किसी को परवाह नहीं।

दरअसल यह पहला मौका नहीं है, जब तेजस्वी ने राज्य सरकार पर हमला किया है। तेजस्वी इसके पहले भी राज्य सरकार को लॉ एंड ऑर्डर के मामले पर घेरते रहे हैं। तेजस्वी यादव इससे पहले भी कई बार राज्य सरकार को विशेष रूप से कानून व्यवस्था के मामले पर घेर चुके हैं। हालांकि तेजस्वी के आरोपों पर सत्ता पक्ष अपने तरीके से जवाब देता रहा है।