कोलकाता में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का ‘भय प्रकट कृपाला’ भजन वायरल, रामनवमी पर भक्तिमय माहौल

कोलकाता से इस वक्त की बड़ी खबर… रामनवमी के उत्साह और भक्ति के माहौल के बीच देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी कोलकाता पहुंच चुके हैं, और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Mar 27, 2026, 12:58:00 PM

कोलकाता से इस वक्त की बड़ी खबर… रामनवमी के उत्साह और भक्ति के माहौल के बीच देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी कोलकाता पहुंच चुके हैं, और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी “भय प्रकट कृपाला” भजन गाते नजर आ रहे हैं। कोलकाता एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो श्रद्धालुओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। भक्तों का कहना है कि इस भजन ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल में रामनवमी को लेकर राजनीतिक माहौल गरम है और तृणमूल कांग्रेस व भाजपा के बीच बयानबाजी जारी है, वहीं दूसरी तरफ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का यह भजन लोगों को शांति और आस्था का संदेश दे रहा है।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी देश के जाने-माने संत हैं, जो पूरे भारत में माता ललिता के महायज्ञ का आयोजन करवा रहे हैं। उनके इस धार्मिक अभियान से देशभर में करोड़ों श्रद्धालु जुड़े हुए हैं।

बताया जा रहा है कि उनका यह अभियान सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक भी है। देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के उद्देश्य से वे लगातार विभिन्न राज्यों में कार्यक्रम कर रहे हैं और लोगों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं।

कोलकाता में उनके आगमन और इस वायरल भजन वीडियो ने रामनवमी के मौके पर भक्ति का एक अलग ही रंग घोल दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि आगे उनके कार्यक्रमों में कितनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

फिलहाल, सोशल मीडिया पर हर तरफ यही भजन गूंज रहा है—“भय प्रकट कृपाला…” और लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं।