खान सर पर एक और केस, SSP से शिकायत, धोखाधड़ी, विश्वासघात और अवैध कब्जे का आरोप

खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैसल खान (खान सर) के खिलाफ पटना एसएसपी कार्यालय में निखिल कुमार उर्फ रंजीत कुमार सिंह द्वारा धोखाधड़ी, विश्वासघात और अवैध कब्जे की गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है।

खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैसल खान (खान सर) के खिलाफ पटना एसएसपी कार्यालय में निखिल कुमार उर्फ रंजीत कुमार सिंह द्वारा धोखाधड़ी, विश्वासघात और अवैध कब्जे की गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है। 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने करीब 50 लाख रुपये का निवेश कर अपना कोचिंग सेंटर स्थापित किया था, जिस पर वर्ष 2019 में अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया। इसके साथ ही शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि उन्हें 25 जून 2026 से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

इस पूरे संवेदनशील मामले की आधिकारिक जांच की जिम्मेदारी एसडीपीओ (SDPO) सिटी-01 को सौंप दी गई है। एसडीपीओ-1 राजकिशोर ने बताया कि एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज की गई है. आदेश के अनुसार मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद ही खुलासा हो पाएगा।

अनूप नारायण सिंह