शिक्षक से गुंडा बने खान सर? बॉडीगार्ड से कह रहे, 'खड़े क्या हो गोली चलाओ, जो होगा मैं समझ लूंगा'

खान सर वर्सेस रौशन आनंद सर कोचिंग विवाद में खान सर को लेकर रोज नये-नये खुलासे हो रहे हैं। खान सर के बॉडीगार्ड ने पुलिस पूछताछ में कहा है कि-खान सर के कहने पर उन्होंने हवाई फायरिंग की थी।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 05, 2026, 4:39:00 PM

खान सर वर्सेस रौशन आनंद सर कोचिंग विवाद में खान सर को लेकर रोज नये-नये खुलासे हो रहे हैं। पहले गोली चलने, फिर गोली चलने से इंकार करना और फिर गोली चलने का वीडियो सामने आना। अब खान सर की पूरी पोल खुल गई है। लोगों में चर्चा तेज हो गई है कि खान सर शिक्षक हैं या गुंडा बन गए हैं। फैसल खान उर्फ खान सर के बॉडीगार्ड ने पुलिस पूछताछ में कहा है कि-खान सर के कहने पर उन्होंने हवाई फायरिंग की थी। पूरी FIR में कच्चा-चिट्ठा खुल गया।

बॉडीगार्ड ने पुलिस पूछताछ में कहा कि खान सर ने ही गोली चलाने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि-खड़े क्या हो गोली चलाओ, जो होगा मैं समझ लूंगा। कदमकुआं थाने में दर्ज एफआईआर की कॉपी में कई ऐसे दावे किए गए हैं। FIR के मुताबिक वायरल वीडियो में दो निजी सुरक्षा गार्ड हथियार लेकर फायरिंग करते दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी पहचान प्रदीप कुमार और तालेवर सिंह के रूप में की है। 

दोनों नोएडा की एक निजी सुरक्षा एजेंसी से जुड़े बताए गए हैं और खान ग्लोबल स्टडीज में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। इसके बाद फैजल खान व अन्य पर हत्या की नियत से फायरिंग करने व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा बीएनएस की धारा-109 के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। बीएनएस की धारा 109 हत्या के प्रयास का है। 

राजधानी के कदमकुआं थाने के दरोगा अनिल कुमार के लिखित बयान पर फैजल खान उर्फ खान सर,इसके दो बॉडीगार्ड व अन्य सहकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में दर्ज पुलिस अधिकारी के बयान के अनुसार, घटना के दौरान कुछ लोग कोचिंग संस्थान के बाहर विरोध और हंगामा कर रहे थे।  इसी दौरान कथित तौर पर खान सर उर्फ फैजल खान मौके पर पहुंचे और अपने सुरक्षाकर्मियों को भीड़ की ओर देखते हुए कहा, खड़े क्या हो, गोली चलाओ इसके बाद दोनों गार्डों ने रायफल से हवाई फायरिंग की।  

पुलिस ने आरोप लगाया है कि फायरिंग का उद्देश्य भीड़ को डराना और भय का वातावरण पैदा करना था। मामले में हथियारों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं, खान सर की ओर से अब तक इस मामले में सार्वजनिक रूप से कहा गया है कि सुरक्षा गार्डों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। पुलिस ने खान सर के खिलाफ की आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। साथ पुलिस के कई बड़ी अफसरों की मीटिंग जारी है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में खान सर की गिरफ्तारी पर चर्चा की जा रही है। उनकी जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।

हाल ही में खान सर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह क्लासरूम में छात्रों को CCTV फुटेज दिखाकर हमले का पूरा घटनाक्रम समझाते नजर आए। वीडियो में वह स्क्रीन पर लोगों की पहचान बताते हुए दिखाई देते हैं। वह छात्रों से कहते हैं कि कुछ लोगों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। मामले में पुलिस पहले ही दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर चुकी है। हथियार भी जब्त किए गए हैं और जांच जारी है। खान सर भी आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।