छठ को लेकर के बिहटा के प्रसिद्ध मां वनदेवी महाधाम स्थित वनदेवी घाट सज धज कर हुआ तैयार

बिहटा के प्रसिद्ध मां वनदेवी महाधाम स्थित वनदेवी घाट लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा को लेकर के आकर्षक ढंग से सजाकर तैयार कर लिया गया है। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि छठ महापर्व भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित है।

बिहटा : बिहटा के प्रसिद्ध मां वनदेवी महाधाम स्थित वनदेवी घाट लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा को लेकर के आकर्षक ढंग से सजाकर तैयार कर लिया गया है। घाट पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर छठ पूजा समिति की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि छठ महापर्व भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में नहाय-खाय, खरना तथा डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। मान्यता है कि सच्चे मन से छठी मैया की आराधना करने से संतान को लंबी आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है व परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

वनदेवी महाधाम में प्रत्येक वर्ष लाखों श्रद्धालु छठ व्रत करने पहुंचते हैं

उन्होंने बताया कि वनदेवी महाधाम में प्रत्येक वर्ष लाखों श्रद्धालु छठ व्रत करने पहुंचते हैं। इस बार वनदेवी नवयुवक समिति की ओर से भगवान भास्कर की आकर्षक प्रतिमा भी स्थापित की गई है। छठ पर्व में साफ-सफाई, पवित्रता और शुद्धता का विशेष महत्व होता है। ठेकुआ और मौसमी फलों का प्रसाद इस पर्व की विशेष पहचान है। समिति की ओर से व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर वीर कुमार, राहुल कुमार, छोटे सर, गुंजन कुमार, राजू कुमार, अनूप कुमार, नंदन कुमार, आकाश कुमार, कंचन कुमार, विष्णु कुमार, अनुरीश कुमार एवं छोटे कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बिहटा से मयंक सिंह की रिपोर्ट