पटना: राजधानी के दारोगा प्रसाद राय स्थित महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित गणपति उत्सव के पहले दिन भक्तों का तांता लगा रहा। दूर दूर से आये भक्तों ने इस मौके पर भगवान गणपति की पूजा अर्चना कर वरदान मांगा।
सोमवार को पूजा पंडाल में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अतः हसनैन (सेवानिवृत्त), राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि भगवान गणपति को प्रथम पूज्य व बुद्धि का देवता कहा जाता है। भगवान गणेश के आर्शीवाद से सबकुछ होता है। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष संजय भोसले ने बताया कि महाराष्ट्र से आये पुरोहित के द्वारा विशेष पूजा की गयी और दर्शन करने आये भक्तों के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया।
सोमवार की पूजा में विजय पाटिल, विट्ठल घोडके, शुभदा कुलकर्णी, डॉ कविता राऊत, शंकर किर्दत, महादेव कनशे, आनंद पवार, मल्लिकार्जुन आरले, राजेंद्र पवार, संतोष पवार, संतोष देवकर, प्रदीप पाटील, अनिल गायकवाड, सुनील शिंदे, अनमोल जाधव, शिवाजी जाधव, संजय पाटिल, अधिक मोरे, विजय पाटिल, संतोष शिंदे, सीताराम शिंदे, सुरेश सालुंखे, संजय पाटिल, सुरेश आर्ले सहित बड़ी संख्या में महाराष्ट्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था में सहयोग दिया।