राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जेपी की जंयती के अवसर पर आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने लोकनायक की आदकमद प्रतिमा माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पटना : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जंयती के अवसर पर आज यानी 11 अक्टूबर को आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैयद अता हुसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आदकमद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री व विधान पार्षद मौजूद थे

इस अवसर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकीनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय मयूख, पूर्व विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य ने भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कालकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायक भी किया गया।