आपदा राहत कोष से चार परिवारों को मिली चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि

जिले के बिहटा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को आपदा राहत कोष के तहत चार परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रत्येक परिवार को चार लाख रुपये की सहायता राशि दी गई।

पटना: जिले के बिहटा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को आपदा राहत कोष के तहत चार परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रत्येक परिवार को चार लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। यह राशि बिहटा अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की उपस्थिति में संबंधित परिवारों को सौंपी गई। इस मौके पर अध्यक्ष कृष्णानु देव सांडिल्य भी मौजूद रहे।

बिहटा अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न आपदा से जुड़े मामलों में प्रखंड के चार परिवारों को राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। प्रत्येक परिवार को चार लाख रुपये के हिसाब से कुल 16 लाख रुपये की सहायता दी गई है। 

उन्होंने बताया कि आपदा से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत राशि प्रदान की गई है, ताकि उन्हें आर्थिक मदद मिल सके। सहायता राशि प्राप्त करने वाले चारों परिवारों के नाम क्रमशः पूजा देवी घर कटेशर , श्याम बिहारी राय घर समस्तु स्थान, सुलेखा देवी ग्राम सिमरी, अरुण यादव ग्राम डोगरा है।

बिहटा से मयंक की रिपोर्ट