सेवानृवित हुए डीजीपी विनय कुमार, राज्य सरकार दी अनुमति
26 सितंबर 2026, 11:00 PM
पटना: बिहार के डीजीपी विनय कुमार सेवानिवृत हो गये हैं। राज्य सरकार ने उनकी तरफ से दी गयी वीआरएस के आवेदन को स्वीकार कर लिया है। गृह विभाग की तरफ से इस संबंध में दिए गए आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है और अधिसूचना को जारी कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि विनय कुमार ने कुछ ही दिन पहले अवकाश पर जाने के लिए अपना आवेदन दिया था। उनके अवकाश पर जाने के बाद सीनियर आइपीएस प्रीता वर्मा को राज्य के डीजीपी का प्रभार दिया गया था। अब विनय कुमार के स्वैच्छिक सेवानिवृति को लेकर अधिसूचना को जारी कर दिया है।
अब सबकी नजरें इस बात पर टिक गयी हैं कि राज्य का अगला पूर्ण प्रभार का डीजीपी कौन होगा। इस पद के लिए पहले से ही कई नामों की चर्चा हो रही है।