सीएम सम्राट चौधरी अचानक पहुंचे मिलर हाई स्कूल, कर दिया बड़ा ऐलान, खुशी की लहर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को अचानक पटना स्थित मिलर हाई स्कूल पहुंचे, जहां सीएम ने स्कूल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को गोद लिया है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 27, 2026, 6:11:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को अचानक  पटना स्थित मिलर हाई स्कूल पहुंचे, जहां सीएम ने स्कूल का निरीक्षण किया और  व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को गोद लिया है। स्कूल को बिहार का पहला मॉडल स्कूल बनाने की तैयारी तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को गोद ले लिया है। अब वो इसे मॉडल स्कूल बनाएंगे। आधुनिक शिक्षा और बेहतर सुविधाओं पर फोकस रहेगा। आधारभूत संरचना को विकसित करने की योजना है। सरकार का लक्ष्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का है। स्कूल परिसर में कई नए विकास कार्य होंगे। बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने जानकारी दी है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

मिलर स्कूल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आने से से छात्र-छात्राएं और वहां के टीचर काफी खुश नजर आए। जब उन्हें यह पता चला कि इस स्कूल को मुख्य्यमंत्री ने गोद ले लिया है। स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी ने बताया कि मिलर स्कूल के लिए आज बहुत ही सौभाग्य का दिन है। अब मिलर स्कूल  मॉडल विद्यालय बनेगा।

मिलर स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिया है। अब पूरे स्कूल को अपग्रेड किया जाएगा। यहां अब एआई लैब भी बनेगा और इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा। बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने बताया कि प्रबंध समिति के अध्यक्ष के तौर पर मैं यहां आया हूं। मुख्यमंत्री इस विद्यालय को मॉडल बनाने के लिए गोद लिये हैं। बिहार का यह मॉडल स्कूल बनेगा। इसको सुन्दर से सुन्दर बनाया जाएगा।