पटना : महानवमी के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित लोकसेवक आवास में हवन-पूजन एवं शक्ति स्वरूपा कन्याओं के पग पखारकर, चुनरी ओढ़ाकर कन्या-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ मां भगवती की आराधना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और शांति की कामना की।
नवरात्र के 9वें दिन महानवमी पर कन्या-पूजन की परंपरा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है
पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन भी किया। उन्होंने कन्याओं के पैर पखारे और उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक पूजा-अर्चना की। नवरात्र के नौवें दिन महानवमी पर कन्या-पूजन की परंपरा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर मां दुर्गा से बिहार के लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज महानवमी के अवसर पर मां काली मंदिर, बांस घाट और श्री दुर्गा पूजा समिति, डाकबंगला रोड जाकर मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की और समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- मां दुर्गा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। देश और बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे और समृद्धि की ओर अग्रसर हो। इस अवसर पर पूर्व मंत्री संजीव कुमार टोनी, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय अधिकारीगण, आयोजकगण, गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण मौजूद थे।